Mahendra Singh Dhoni Earning
पुरानी गाड़ी से होटल तक, इन 7 व्यापारों से मोटी कमाई करते हैं पूर्व कप्तान एमएस धोनी!
June 9, 2022
पुरानी गाड़ी से होटल तक, इन 7 व्यापारों से मोटी कमाई करते हैं पूर्व कप्तान एमएस धोनी!
पुरानी गाड़ी से होटल तक, इन 7 व्यापारों से मोटी कमाई करते हैं पूर्व कप्तान एमएस धोनी!
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अनंत ऊचाइयों को छुआ है। ऐसा ही कुछ धोनी इन दिनों व्यापार की दुनिया में भी करने की सोच रहे हैं।
हाल ही में धोनी ने एक स्टार्टअप में निवेश किया है। उन्होंने ड्रोन बनाने वाली कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस में हिस्सेदारी हासिल की है। इस कंपनी का उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। गरुड़ एयरोस्पेस नामक इस कंपनी के 300 से अधिक ड्रोन और 500 पायलट 26 शहरों में कार्यरत हैं।
इस कंपनी के साथ जुड़कर धोनी ने कहा था कि,
“मैं गरुड़ एयरोस्पेस का हिस्सा बनकर खुश हूं और उनके द्वारा पेश किए जाने वाले अनोखे ड्रोन समाधानों के साथ उनकी ग्रोथ देखने के लिए उत्सुक हूं।”
बता दें, इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसके अलावा भी कई कंपनियों में निवेश कर रखा है। वह इन निवेशों से मोटी कमाई करते हैं। आइये जानते हैं धोनी द्वारा किए कुछ निवेशों के विषय में।
खाताबुक
KHATABOOK
KHATABOOK
खाताबुक एक ऐसा एप्लीकेशन है, जिसमें हम अपने व्यापार आदि से जुड़े लेनदेन को संजो कर रखते हैं। इस एप्लीकेशन के लॉन्च होने के कुछ ही समय बाद 5 करोड़ से अधिक मर्चेंट जुड़ गए थे। इससे जुड़ने के बाद धोनी ने दावा किया था खाताबुक जमीनी स्तर पर बदलाव लाने में सक्षम है।
7इंकब्रूज
7 INK BREWS
7 INK BREWS
धोनी 7 इंकब्रूज नामक इस कंपनी में शेयरहोल्डर होने के साथ-साथ ब्रैंड एंबेसडर भी हैं। यह कंपनी फूड एंड बेवरेज प्रोडक्ट्स तैयारी करती है। कंपनी का नाम धोनी के हेल्लीकॉप्टर शॉट और जर्सी नंबर से तैयार किया गया है।
कार्स 24
CARS 24
CARS 24
2015 में शुरु हुई इस कंपनी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में निवेश किया था। यह कंपनी पुरानी गाड़ियों की खरीदने-बेचने का काम करती है।
होमलेन
HOLMAN
HOLMAN
2014 में होमलेन नामक इस कंपनी की शुरुआत हुई थी। इस कंपनी में पूर्व कप्तान धोनी ने साल 2021 में इनवेस्ट किया था। यह कंपनी घरों के इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती है।
होटल माही रेजिडेंसी
hotel mahi residency
hotel mahi residency
झारखंड स्थित यह होटल धोनी का खुद का होटल है। इस होटल की कोई फ्रेंचाइज़ी तो नहीं है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में धोनी इसकी फ्रेंचाइज़ी के लिए ऑप्शन खोल सकते हैं।
Read More – 3 भारतीय दिग्गज जो विदेशी लीग में जमा सकते हैं धाक! तीसरे नंबर पर इस धुरंधर का नाम है शामिल
स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड
sportsfit world pvt. ltd
sportsfit world pvt. ltd
माही अपनी फिटनेस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इसलिए उन्होंने स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी की शुरुआत की है। यह कंपनी पूरे देश में 200 से अधिक जिम चलाती है।
Comments
Post a Comment